पाकुड़ : शहर के अटल चैक के पास भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का पुतला दहन किया गया।वहीं मौके पर मौजूद महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि विगत 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस के नेता के द्वारा महिलाओं के द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाने का काम किया गया जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया और उस आंदोलन के बीच में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने आकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसके विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का पुतला पूरे झारखंड में जलाने का काम किया गया।पुतला दहन के मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने इस बावत जमक र नारेबाजी भी किया।मौके पर प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, नगर परिषद की अध्यक्षा संपा साहा, किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सबरी पाल,भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।