गुमला: गुमला जिला युवा कॉन्ग्रेस के पूर्व महासचिव विनोद यादव का आज बीते रात रिम्स में इलाज के दौरान देहांत हो गया।विगत एक महीना से जोंडिश बीमारी से ग्रषित थे। उनका इलाज भी रिम्स रांची में चल रहा था।जिला कांग्रेस एक कर्मठ यूवा नेता खो दिया। उनका दाह संस्कार आज उनके पैतृक गांव घाघरा प्रखंड स्थित बुरहु गांव में होगा। विनोद यादव के निधन पर कांग्रेस पार्टी गुमला जिला के वरीय उपाध्यक्ष तथा कोरोना वैक्सीन अभियान के जिला संयोजक रमेश कुमार चीनी, मानिक चंद साहू आदि अनेक नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है। जिला संयोजक रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि युवा नेता विनोद यादव के निधन से कांग्रेस पार्टी को काफी क्षति हुई है वह एक कर्मठ एवं इमानदार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे हम इनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों के संत्वना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।