विधायक अकेला ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना
चौपारण : शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में चौपारण गया रोड स्तिथ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल के मूल्यों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर अकेला यादव शामिल होकर धरना प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन किया। साथ ही उन्होंने लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि व महंगाई पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि 2014 के बाद से महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। दो वक्त की रोटी भी उसे नसीब नही हो रही है।सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब और गरीब होते जा रहा है। केंद्र सरकार इसके बाद भी महंगाई को नियंत्रित करने में असफल हो गई है। उसकी जनविरोधी नीतियों से पहले ही आम आदमी महामारी से मर रहा था। वहीं अब महंगाई की मार से मरने को मजबूर है। गरीबों की थाली से तेल गायब हो गया है। डीजल के दाम बढ़ने से खाने पीने के सभी वस्तुवों की कीमत सातवें आसमान पर है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि यथाशीघ्र पेट्रोल ,डीजल व रसोई गैस को वैट के दायरे में लाकर गरीबों को भी जीने दें। धरना प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, प्रखंड प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव थाना प्रतिनिधि मनोज सिंह मीडिया प्रभारी सह अंचल प्रतिनिधि मनोज यादव ,स्वास्थ्य प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, वरिष्ठ कांग्रेसी बैजू गहलोत, बालकिशुन यादव ,ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर प्रजापति,पंचायती राज्य विकास गुप्ता, रेवाली पासवान, बीरबल साहू,सुनील साव हेलाल अख्तर, शमशेर हवारी,करुणा चंद्रवंशी, चंदन सिंह ,उमेश सिंह,रामफल सिंह, बैजनाथ गुप्ता, सुखदेव यादव जानकी यादव, प्रह्लाद सिंह ,विनोद सिंह ,सुमन सिंह, सलामद्दीन, जकाउल्लाह ,प्रवेज आलम गुलाम सरवर, अजय केसरी नकुल यादव ब्रह्मदेव यादव घनश्याम राणा सोनू यादव इत्यादि वरिष्ठ अन्य लोग उपस्थित थे।