टंडवा(चतरा)। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर टंडवा प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को पेट्रोल-डीजल व गैस के अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानिय पेट्रोल पंप पर पहुंचकर आम देश में बढ़ी महंगाई को लेकर अभियान चलाकर जनता से हस्ताक्षर कराया गया। कार्यकर्ताओं ने जब आम लोगों से महंगाई के बाबत पुछा तो सभी लोगों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व गैस आदि के दामों में अप्रत्याशीत मूल्य वृद्धि से हीं महंगाई बढ़ी है। जिसका सीधा असर आमलोगों के बजट और जन-जीवन पर पड़ रहा है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुबेश राम ने कहा कि संपूर्ण देश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही सरकार के विरोध में आ रही है। बावजूद भाजपा की सरकार चिर निंद्रा में सोकर आम जनता की समस्याओं को नजरंदाज कर रही है। विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेता रविंद्र कुमार सिंह, गणेश सिंह, अमोद कुमार, मनोज हलवाई, निर्मल ठाकुर, कामेश्वर यादव सहित अन्य शामिल थे।