पत्थलगडा/गिद्धौर(चतरा)। कांग्रेस कार्यकताओ ने गिद्धौर व पत्थलगडा आदि प्रखंडों में जरूरतमंदों के बीच राहुल गांधी के जन्म दिन पर खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। पत्थलगडा में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर तिवारी के नेतृत्व में दुंबी में शिविर लगाकर दुंबी, बरवाडीह और कोदवारी के लगभग 100 गरीब परिवारों के बीच चावल व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर पार्टी के प्रखंड महासचिव संदीप सिंह, उपाध्यक्ष मो. कुदुस, मोहिब मियां, महेंद्र यादव व अन्य उपस्थित थे। वहीं गिद्धौर प्रखंड में राहुल गांधी के जन्म दिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच मिठाई व खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी के नेतृत्व में 100 गरीब परिवारों के बीच लड्डू, चावल व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि श्री गांधी के जन्मदिन को पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों तक पहुंचकर राहत सामग्री पहुंचा रही है। मौके पर इंटक नेता सुधीर दूबे, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुशवाहा, बंशी दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।