कोडरमा:कोडरमा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी रविंदर सिंह एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान के आउटरीच अभियान कार्यक्रम में कोडरमा आगमन के दौरान झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया महाराणा प्रताप चौक के निकट भव्य स्वागत समारोह कर स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सह मुखिया कक्करचोली अर्चना सिंह वरीय जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेश्वर राम असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर अकाश कुमार सिंह असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार गिरी अल्पसंख्यक सचिव जिला कोडरमा चांद आलम वनमाली दीपक मुंडा सोमा मुंडा इत्यादि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित ।