कुंडहित: तेजस्विनी परियोजना के तहत गुरुवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवो में विश्व ओजोन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना कर्मियों ने रैली पौधरोपण दीवार लेखन सहित विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया। परियोजना के प्रखंड समन्वयक रवि किरण मिश्रा ने गायपाथर मुखिया वीरू मुर्मू के साथ पुतुलबोना में रैली का आयोजन का ग्रामीणों को ओजोन के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। समन्वयक श्री मिश्रा ने बताया कि दिनोंदिन ओजोन परत में क्षय होता जा रहा है। जिससे दुनिया के वातावरण और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस इस पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। इसी के मद्देनजर गुरुवार को प्रखंड के सभी तेजस्विनी क्लबों द्वारा विश्व ओजोन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर संकुल समन्वयक उत्तम कुमार मंडल युवा उत्प्रेरक चैताली घोष के अलावा बड़ी संख्या में तेजस्विनी क्लब से जुड़ी किशोरी और युवतियां उपस्थित थी। इसके अलावा परियोजना के संकुल समन्वयक आलोक कुमार मंडल मलय साधु मौसमी पान सहित तमाम कर्मियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में रैली पौधरोपण दीवार लेखन आदि गतिविधियों का आयोजन कर आम ग्रामीणों को विश्व ओजोन दिवस के बाबत जागरूक करने का प्रयास किया। बहरहाल तेजस्विनी परियोजना के तहत गुरुवार को कुंडहित प्रखंड में विश्व ओजोन दिवस धूमधाम से मनाया गया।