सरायकेला। प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सरायकेला के सभागार में शुक्रवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में 51 अ०ज०जा० सरायकेला के बीएलओ पर्यवेक्षक एवम 57 अ०ज०जा० खरसावां के बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1.1. 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार संबंधी दिशा निर्देश देने एवं इसकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दी गई।
बैठक में सुरेश कुमार सिन्हा अंचल अधिकारी सरायकेला, विमला तिर्की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सरायकेला, एवं बीएलओ पर्यवेक्षक गौर हरी कुंभकार, चंद्रमोहन सरदार, अशोक मंडल, सुनीता माई सोरेन, सीताराम आदित्य देव, संतोष कुमार महतो, राम नारायण प्रजापति, सलिल सामल एवं अन्य की उवस्थिति रही।