नारायणपुर: प्रखंड में सावन पूर्णिमा को ले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह था। दूर दराज क्षेत्रों से शिवभक्त केसरिया वस्त्र में बरकार के करमदाहा नदी घाट पहुंचे थे। बरकार नदी में डुबकी लगाया। पात्र में पवित्र जल लेकर दुखिया महादेव मंदिर में बम भोले का जलाभिषेक किया। शिव भक्त बोलबम का जयकारा लगा रहे थे। बम भोले के भक्ति के रंग में डूबे भक्तों मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा था। भोले शंकर के साथ देवी पार्वती और श्रीगणेश की श्री राम सीता मईया एवं बजरंग बली भी पूजा अर्चना की गयी।नारायणपुर के बाजार शिव मन्दरी थाना परिसर ब्लॉक परिसर, मंडरो,कुरता चैनपुर बाबा मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुखिया महादेव मंदिर में शिवभक्तों की खासी भीड़ थी। मंदिरों में महादेव का रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया था। भक्तों ने भगवान शंकर को बिल्वपत्र और धतूरा, भांग, फूल आदि से पूजा अर्चना की।