बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: धनबाद के ज़मीन कारोबारी लाला खान हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र स्थित बारी को-ऑपरेटिव के एक मकान में छापेमारी कर 3 युवकों को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवकों में मनीष सिंह, विवेक सिंह एवं शिव शंकर यादव शामिल है। गिरफ्तार तीनों युवकों का संबंध बिहार के सिवान महाराजगंज से है। उनके पास से 10 लाख से अधिक नकद रुपए भी बरामद किए गए हैं। यह तीनों बारी को-ऑपरेटिव के प्लॉट संख्या 420 बी स्थित अशोक सिंह के मकान में घटना के बाद पनाह लिए हुए थे। मनीष सिंह अशोक सिंह का करीबी रिश्तेदार है। रविवार रात हत्याकांड से जुड़ी जानकारी के आघार पर एएसपी धनबाद बोकारो पहुंचे। बोकारो पुलिस की मदद से लाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष सहित कुल तीन आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफल हुई सूत्रों के हवाले से ये जानकारी है कि मनीष रामगढ़ रांची रेंज के गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के बेटे अमन श्रीवास्तव के गिरोह का शार्प शूटर है। धनबाद एएसपी तीनो गिरफ्तार युवकों को लेकर धनबाद निकल गई। मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिंह का फुफेरा भाई है आशीष सिंह और लाला के हत्या बाद कई दिनों तक बोकारो में आकर रह चुका आशीष ।