बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आज विस्थापित संयुक्त मोर्चा ने बिरसा चौक से बाइक रैली निकालकर बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष निवारण दिगार ने कहा कि प्रबंधन का घेराव एक महीने तक किया जायेगा।छह दिनों तक मुख्य प्रबंधक को निकलने नहीं दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर हमें गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 64 मौजा 84 गांवों की यह समस्या रही हैं, जहां हमारी जमीन पर उद्योग लगाया गया लेकिन आजतक जो प्रबंधन ने वायदा किया उसे पूरा नहीं किया।विस्थापितों की सर प्लस जमीन जबतक वापस नहीं किया जाता हैं तबतक आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रबंधन लगातार वादाखिलाफी करते रहा है, लेकिन इसबार का आंदोलन एतिहासिक होगा जबतक निराकरण नहीं होता है तबतक हम जमे रहेंगे।