रामगढ़: कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियों को कृषि कार्यों में बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र ममता देवी ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा के साथ जिला समाहरणालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की दीदियों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया।
विधायक रामगढ़ ममता देवी एवं उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत 6 स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मिनी ट्रैक्टर एवं रोटावेटर तथा एक स्वयं सहायता समूह की दीदियों को पावर टिलर सहित अन्य कृषि उपकरण 80% अनुदानित राशि पर उपलब्ध कराए गए।
विधायक रामगढ़ ममता देवी ने जिले के भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी हजारीबाग सह रामगढ़ विजय आनंद एवं डीपीएम जेएसएलपीएस गौरव कुमार के साथ कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य लोगों को योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।