सिसई: सदान विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोरोना काल में मदद करने पिल्खी पहुंचे होगो उरांव के पास। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व पिल्खी मोड़ के पास होगो उरांव एक ट्रक के द्वारा कुचले जाने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चला। पैसे के अभाव में उनका सही से इलाज नहीं होने के कारण उनकी बेटी उन्हें अपने घर पिलखी में लाकर देखभाल कर रही है। परंतु कोरोना महामारी के समय की बेरोजगारी में उनका हाल बेहाल हो गया है। एक तो दुर्घटना में उनके हाथ और पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण वह अपने बिस्तर से खुद के बल पर उठ तक नहीं पाते हैं चलना फिरना तो दूर की बात। दूसरी ओर उन्हें भयंकर आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। उनकी बेटी ने गांव में ही प्लास्टिक का एक तंबू बनाकर उन्हें रखा हुआ है। दिन में पेड़ की छांव में रहते हैं आर रात में तंबू में सोते हैं।जब इस बात की जानकारी सदान विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा को पता चला तो वहां मैं उनसे मिलने पहुंचे और अपनी ओर से 50 किलो चावल उनको दिया। साथ ही साथ आर्थिक एवं अन्य तरह की मदद करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्थानीय विधायक पर बहुत नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा झामुमो का कार्यकर्ता इस तरह से घायल पड़ा हुआ है लेकिन ना तो विधायक ना ही उनके पार्टी की कोई भी व्यक्ति उसके मदद के लिए आ रहे हैं। दुख की घड़ी में काफी संघर्ष में जीवन जीने को मजबूर हैं होगो उरांव।