रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शनिवार शाम को शहर के असलम चौक के समीप स्थित डेनिम दुकान के पास अज्ञात दो युवक द्वारा गोली चलाने से एक रेलकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज को जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे बिना नबंर प्लेट के लाल रंग की हंडा कंपनी के एक्टीवा स्कुटी पर दो अज्ञात युवक असलम चौक के पास पहुंचे थे। इस दौरान उनका किसी व्यक्ति से झंझट गया गया। तभी कमर से बंदुक निकाल कर चला दिया। समीप ही डेनिम प्वाइंट दुकान में खरीददारी को खड़े देवगांव के निसार अहमद (50) खड़ा था। सीधे उसके दाहिने जांघ में गोली लग गया। वह घटना स्थल पर ही गिर पड़ा। इस दौरान जब वहां के लड़कों ने अपराधियों को पकड़ा चाहा तो, उन्होंने सब को गोली मार देंगे, बोलते हुए दुसरा गोली चलाते हुए स्कुटी को छोड़ पवन चौक की तरफ भागने लगा। वहीं डर से डेनिम प्वाइंट भी दुकान का सटर टान लिया। लड़कों ने उनका पीछा किया, लेकिन फकड़ नहीं पाया और भाग गये। इधर, घायल को लोगों ने इलाज को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल निसार अहमद का प्राथमिक उपचार कर जमशेदपुर रेफर कर दिया। उन्हें एंबुलेंस से जमशेदपुर ले जाया गया। इधर, मामले की छानबीन में चक्रधरपुर जूटा है। घटना स्थल से पुलिस स्कुटी को जब्त किया है।
घायल रेलकर्मी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में करता है कार्य
घायल निसाद अहमद रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्य करता है। वह मनोहरपुर में पदस्थापित है। चक्रधरपुर के देवगांव में रहता है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा विधायक
घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव भी मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। गोली चलने की खबर के बाद अनुमंडल अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गयी।
फायरिंग से एक को लगा है गोली, चल रहा है जांच
असलम चौक के समीप गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसका नाम निसार अहमद है और वह देवगांव का है। अपराधियों द्वारा एक ही गोली चलाया गया है, जो दुकान में खड़े व्यक्ति लगा है। अपराधियों ने स्कुटी छोड़ कर भागा है, उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।सीसीटीवी भी खंगाले जाऐंगे।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर