पाकुड़ : कालाजार को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन, पाकुड़ की ओर से निरंतर कार्य की जा रही है। लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान सदर प्रखंड में कालाजार के मरीजों को भी चिन्ह्ति करने का कार्य किया जा रहा है। सर्वे के दौरान सभी गांव तथा वहां रहने वाले लोगों को कालाजार की जांच की जा रही है। टीम के द्वारा बताया जा रहा है कि कोविड-19 तथा कालाजार दोनों में बुखार होता है, लेकिन मुख्य रूप से कालाजार के मरीजों में 2 सप्ताह या उससे अधिक समय तक बुखार रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए कालाजार के जो भी संदिग्ध रोगी मिले उसका ईलाज किया जा रहा है। सबके सहयोग से ही इसे खत्म किया जा सकता है।