रामगढ़। डीटीओ के राजहंस ने गुरुवार को रामगढ़ शहर में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड के पास सैकड़ों दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया और 6 पहिया वाहनों को रोका। इस दौरान डीटीओ ने कमर्शियल गाड़ियों को रोक कर भी उनके भी उनके कागजातों की जांच की। ड्राइविंग लाइसेंस, पोलूशन इंश्योरेंस और कमर्शियल व्हीकल के परमिट कि जांच की गई। डीटीओ ने बताया कि कई गाड़ियों के पास दस्तावेजों की कमी थी। जिसकी वजह से उन्हें जुर्माना लगाया गया। उन्होंने गुरुवार को कुल ₹46500 जुर्माने के तौर पर वसूला। वाहन जांच अभियान के बाद रामगढ़ यातायात पुलिस ने भी वाहन जांच अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने सुभाष चौक पर दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना पोलूशन और बिना इंश्योरेंस इंश्योरेंस बिना इंश्योरेंस इंश्योरेंस के वाहन चलाने वालों को जुर्माना लगाया गया। यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि लगभग ₹20000 जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन शहर में बहुत जरूरी है। ट्रैफिक नियम आम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। कोई इसका पालन नहीं करता है तो उसे जुर्माना देना ही होगा।