महागामा/ हनवारा: भारतीय जनता पार्टी की महागामा मंडल इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल के नेतृत्व में भारत रत्न,भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बसुआ चौक स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया।।मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने कहा कि बाबासाहेब हम सभी के मार्गदर्शक व प्रेरणा स्वरूप हैं। मौके पर भाजपा नेता कुंवर गोपाल सिंह, मंडल महामंत्री पवन साह, अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ,मंडल मंत्री विनोद महतो ,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन महतो, सुमन मंडल ,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम रविदास, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन मंडल, जय कांत मालाकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हनवारा संवाददाता के अनुसार, डॉ भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती हनवारा मंडल के भोजुचक गांव में भाजपा मंडल इकाई द्वारा मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पासवान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माला देवी एवं कुशमहरा पंचायत के मुखिया मुन्ना रविदास ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने डॉ साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा, भीम राव अंबेडकर को सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालयी पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद छात्र भीमराव को छुआछूत के कारण अनेक प्रकार की कठनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में भाजपा के हनवारा मण्डल के उपाध्यक्ष संजय संगम, महामंत्री श्याम सुंदर गुप्ता, मीडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा, गोड्डा जिला कार्यसमिति सदस्य जिच्छु रविदास,सरला देवी, सुभाष राय, उमेश यादव, राजेश भगत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महागामा से नगर संवाददाता के अनुसार,महागामा कांग्रेस कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यालय प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कार्यालय प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, धर्मेंद्र पासवान,उमेश झा , प्रवीण मिश्रा, मो जहीर, रंजन झा, विकास सिंह, जितेंद्र कुमार, कृष कुमार सहित अनेक लोग अनुपस्थित थे।
कांग्रेस की महिला नेत्री रंजना झा ने कहा बाबा भीमराव अंबेडकर ने नारा दिया था- शिक्षित बनो, संगठित हो ,फिर संघर्ष करो।