पूर्व विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती पर बरही में भाजपाइयों ने जगह जगह कार्यक्रम आयोजित करते हुए उन्हें याद कर नमन किया। बरही भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व ओबीसी प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव शामिल हुए। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि इस धरती पर बहुत से लोगों ने जन्म लिया, लेकिन हम उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। वहीं अध्यक्षता ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज साव व संचालन अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने किया। मौके पर शमशेर आलम, रितेश गुप्ता, संजय यादव, शिवा निषाद, घनश्याम यादव, राजकुमार, मुखिया हरेंद्र गोप, कुलदीप सिंह, युगल किशोर यादव, भाजपा जिला आईटी सेल के प्रभारी शिवम आनंद, सीताराम यादव, विपिन सिन्हा, ज्योतिष यादव, बासुदेव यादव, अशोक यादव, प्रदुमन सिंह, मो. यूसुफ, पप्पू केशरी, मनोज उपाध्याय, सचिन यादव, रोहित यादव, संतोष निषाद, संतोष शर्मा, असलम उर्फ टिंकू, अमित सिंह, कालीचरण, इंद्रदेव ठाकुर, गोपाल राणा, कौशल निषाद, वीरेंद्र, मनोज यादव, ब्रह्मदेव यादव, दीपक समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल।
बरही पश्चिमी मंडल द्वारा डाक बंगला में किया गया। जहां अध्यक्ष अमित साहू की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी के रूप में उदय भान नारायण सिंह, वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, मनोज साहू, भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष बंटी राणा, नागेश्वर रजकआदि शामिल हुए।
बरही पूर्वी मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बंधन यादव की अध्यक्षता व महामंत्री कमल शंकर पंडित के संचालन में कार्यक्रम किया गया। जहां कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, अध्यक्ष बंधन यादव,महामंत्री कमल शंकर पंडित, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गिरी, भाजयुमो अध्यक्ष रितेश केशरी, महामंत्री सागर कुमार, दिलीप यादव, नंदलाल कुशवाहा, राम शरण पासवान, रामचंद्र टूडू, रामचंद्र कुशवाहा, सचिन पांडे आदि ने संबोधित किया।