मयूरहंड(चतरा)। दामोदर घाटी निगम द्वारा जिले के मयूरहंड प्रखंड़ में निर्मित तालाब किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डीवीसी के द्वारा जल संचयन संरचना योजना के तहत और भी तलाब का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ रही है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व मयूरहंड प्रखंड के किसान वर्षा आधारित खेती करने को विवश थे। परंतु सेवई परसावां व अन्य गांवों में डीवीसी द्वारा निर्मित तलाब से अब किसान बेमौसम खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि डीवीसी द्वारा कम लागत में भी तलाब का दस फीट गहरीकरण करने से तलाब में पानी लगभग दस फीट संग्रह हो रहा है। जिससे किसान अपने खेतों में धान फसल कटाई कर गेहूं व अन्य फसल उगाकर अपनी आमदनी बढा रहें हैं। किसानों को तलाब गहरी करण होने के साथ-साथ मेढ पर आवागमन को लेकर सड़क नुमा बनाने से आवागमन में सहायक सिद्ध हो रहा है। किसान सुधिर सिंह ने बताया कि तलाब गहरी करण नहीं होने से धान के अलावा कोई दूसरा फसल खेतों में नहीं उगा पाते थे। डीवीसी द्वारा तलाब गहरी करण करवाने से अब धान फसल कटाई कर गेहूं सहित अन्य फसल खेतों में लहलहा रहा है। राम कुमार सिंह ने बताया कि तलाब गहरी करण होने से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। गर्मी के मौसम में भी तलाब में पानी रह रहा जिससे गेहूं के अलावा साग सब्जी भी उपजा पा रहे हैं।