विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त ने किया पौधारोपण
रामगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समाहरणालय ब्रांच के प्रबंधक श्री राजेश सहाय सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए यह बहुत जरूरी है हम सभी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। प्लास्टिक से बने पदार्थों का इस्तेमाल जहां तक संभव हो ना करें, पर्यावरण के कारण ही हमारा अस्तित्व है इसलिए इसे बचाना हमारा कर्तव्य भी है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी रामगढ़ जिले वासियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष पहल करने तथा पौधा लगाने की अपील की।
इस दौरान उप विकास आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मियों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समाहरणालय ब्रांच के अधिकारियों व कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।