चतरा/कान्हाचट्टी। गुरुवार को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड सभागार में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में निवर्तमान बीडीओ पपू रजक को भावपूर्ण विदाई दी गई व नए बीडीओ हुलास महतो का स्वागत किया गया। इससे पूर्व नए बीडीओ श्री महतो ने श्री रजक से प्रभार लिया। समारोह में उपस्थिति लोगों ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकाल की सराहना की। वहीं श्री रजक ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रखंड वासियों द्वारा हर मामले में सहयोग करने के लिए अभार व्यक्त किया। वहीं नए बीडीओ ने अधूरे कार्यों को पुरा करने की बात कही। समारोह में प्रखंड प्रमुख रुना देवी, थाना प्रभारी अनिल कुमार, समाज सेवी अरुण सिंह, बिरजू तिवारी, नीरज सिंह, राजद नेता रामेश्वर यादव, सतीश सिंह, मुखिया दुलारी देवी, राजस्व कर्मचारी शशिकांत तिवारी, अभय रजक, गोपाल सिंह, अशोक दांगी, बासुदेव यादव, इंद्रदेव दांगी, जगदीश दांगी, मो. शेरसाह, राकेश सिंह व मो. आफताब समेत अन्य शामिल थे।