लौकेश सिंह की रिपोर्ट
तरहसी: तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम-सामगढ़ में हरतलिका तीज व्रत पर काफी संख्या में महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए किए धूम-धाम व विधी विधान से पूजा अर्चना की।साथ ही हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि कन्हाई लाल सिंह थे। साथ ही बताते चलें कि सास्कृतिक कार्यक्रम में आये व्यास व जिसमें भोजपुरी गायक कलाकार पहुंचे पांकी से बिसनु ब्यास, बबलू ब्यास, ग्राम तितलंगी से चिंटू यादव व्यास, आए और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके भाजयुमो तरहसी मंडल अध्यक्ष कन्हाई लाल सिंह ने पहुंच कर अपने संबोधन में लोगों को सुभकमनाएं देते हुए कहा कि हरतालिक तीज व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के परम व्रत है यह व्रत करने से जीवन होता है सुखमय और सारे मनोकामनाएं होता है पूर्ण और जीवन में आध्यात्मिक आस्थाएं बढ़ते है।मौके पर नकुल प्रसाद सिंह शिक्षक,मदन डीलर अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह,नागेन्द्र कुमार धर्मेन्द्र कुमार व्यास, प्रभात कुमार, अविनाश कुमार, योगेन्द्र सिंह, करुण सिंह, पवन कुमार, गिरेंद्र सिंह,सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।