- कम पानी भी नहीं रोक पाएगी किसानों को कमाई से, ऐसा है ड्रैगन फूड का कमाल
- भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा लगातार कर रहें किसानों को ड्रैगन फूड लगाने के लिए प्रेरित
@रंजीत पाण्डेय
लातेहार: भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा लगातार नये नये पहल कर रहे हैं ताकि लातेहार के किसान समृद्ध, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने।
वे कहते हैं समय बदल रहा, दुनिया बदल रही, साथ ही अब लातेहार के किसान भी बदल रहे हैं और यह बदलाव भविष्य है। हमारे जिले के किसान भी आने वाले समय में दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढेंगे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। भविष्य हमारे किसानों का है। आज जब झारखंड लेटेस्ट न्यूज के संवाददाता से वे बात कर रहे थे, तो उनकी हर बात का मतलब था।
पहल कि दुनिया बदल रहा है यानि आज एक छोटा सा देश इजरायल अपने तकनीक के बल पर खेती के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ चुका हैं। दूसरा दुनिया बदल रहा है का अर्थ है पारंपरिक खेती से हटकर कई देशों में किसान उन्नति कर रहे है और तीसरा यह कि हमारे किसान भी दुनिया के साथ भविष्य में आगे बढ़ेंग का मतलब अब लातेहार के किसान भी दुनिया के कदम से कदम ताल करने निकल पड़े है। इसका जिता जागता उदाहरण जालिम खुर्द है, जहां के कुछ किसानों ने मिलकर ड्रैगन फूड की खेती शुरू की है।
ड्रैगन फूड: एक बार लगाएं, बार बार कमाएं
भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा कहते हैं कि ड्रैगन फूड को एक बार लगाने के बाद इसे आप 20 से 25 सालों तक इसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आप इसे एक एकड़ में लगाते है तो हर वर्ष आपको कम से 5 से 6 लाख रूपये तक आमदनी हो सकती है।
इसे एक एकड़ में लगाने के लिए तीन लाख रूपये की लागत लगती है। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना फेज टू के माध्यम से किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।
कम पानी भी नहीं रोक पाएगा इसका उत्पादन
ड्रैगन फूड की खेती करने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नही होती। हमारे जिले एक पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां सिंचाई के कई स्थानों पर उचित साधन नहीं हैं।
हमारे किसान केवल बारिश के पानी पर निर्भर रहते है और यदि बारिश अच्छी नहीं हुई तो इसका सीधा असर हमारे किसानों पर पड़ते हैं परड्रैगन फूड के साथ यह समस्या नहीं है। इसके लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती हैं कम पानी में भी इसका उत्पादन अच्छा होता है। इतना ही नहीं कांटेदार होने की वजह से इसे जानवर भी नहीं खाते।
इन बीमारियों के लिए रामबान है ड्रैगन फूड
ड्रैगन फूड के कई विशेषताएं हैं। इसके बारे में बताते हुए भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि इसमें बिटामिन सी की प्रचुर मात्रा होने की वजह से यह कई बीमारियों के लिए रामबान है। यह मधुमेह और घाव के लिए काफी कारगर है।