गोड्डा: सांसद डॉ निशिकांत दुबे के व्यक्तिगत फंड से इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन उपलब्ध कराने का अभियान पिछले 5 दिनों से लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के नेतृत्व में सांसद निशिकांत दुबे के व्यक्तिगत फंड से कोरोना पॉजिटिव रोगियों के परिजनों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने बताया कि सदर अस्पताल मे काफी लोगों की भीड़ थी। एक परिजन ने बताया कि सुबह से ही भोजन नहीं मिलने से भूख लग रही थी। तभी किसी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल में नियमित भोजन वितरित किया जाता है। यह सुनकर हम भोजन आने का इंतजार कर रहे थे।
बुधवार को सदर अस्पताल, संजीवनी हॉस्पिटल, लाइफ केयर,सिटी हास्पीटल,सनराइज, आदि अस्पतालों में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा भोजन वितरित किया गया।
मौके पर नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता दुबे,नगर महामंत्री प्रेमजीत साह,सीमा देवी, रीता देवी आदि ने भोजन वितरण में सहयोग किया।