रामगढ़ : पूर्व प्रमुख स्व. रिझुनाथ चौधरी की पुण्यतिथि रामगढ़ जिला आजसू कार्यालय में मनाई गई। पुण्यतिथि मेंबतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।
मौके पर मुख्य अतिथि मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि पूर्व प्रमुख हम सबो के प्रेरणाश्रोत थे। सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि रामगढ़ जब अलग जिला बना तो अपनी पहली प्रतिक्रिया में पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी नवसृजित जिले को एजुकेशन हब के तौर पर देखना चाहते थे। पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी शिक्षा के विकास के लिए काफी कुछ किया है।
श्रदाजलि सभा मे मुख्य रूप से आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेश करमाली,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू करमाली,छोटू पटेल,प्रदीप बेदिया,रिंकू करमाली,अशोक बेदिया,छोटू करमाली आदि अन्य लोग उपस्थित थे।