झारखंड में संगठन को फिर से मजबूत बनाया जाएगा
वली उल्लाह की रिपोर्ट
रांचीः पूर्व विधायक खीरू महतो को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व विधायक खीरू महतो को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की ।प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक खीरू महतो को बनाए जाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता दल यूनाइटेड को फिर से मजबूत बनाया जाएगा ।संगठन मजबूत और धारदार बनेगा। जनहित के मुद्दों पर सरकार को जदयू धेरते रहेगा। झारखंड के हर जिले में जनता दल यूनाइटेड का संगठन खड़ा होगा ।विस्थापितों को संगठित किया जाएगा। आदिवासियों को उनका हक दिलाएंगे ।किसी के साथ अन्याय नहीं होगा ।जनता दल यूनाइटेड लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगा । पूर्व विधायक खीरू महतो 2005 में मांडू विधानसभा से चुनाव लड़े और उन्होंने विधायक में विजय हासिल किया। इससे पहले 1977 में जनता पार्टी के आंदोलन में किसानों के आंदोलन में उन्हें जेल तक जाना पड़ा ।जनता दल यूनाइटेड के हजारीबाग जिला अध्यक्ष भी रहे। और वर्ष 2012-13 में इससे पहले वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे । पूर्व विधायक खीरू महतो के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत होगा ।इनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इन्हें बधाइयां दी है।