रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर:कराइकेला बुनियादी विद्यालय परिसर मे भारतीय जनता पार्टी केराईकेला मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य रूप से मण्डल के बूथों पुनिरिक्षण एवं पुनर्गठन के संदर्भ मे चर्चा की गई। बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह विधानसभा प्रभारी शशि भूषण समाड़, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा सह प्रभारी श्रीमती मालती गिलुवा, श्री ललित नारायण ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री हीरालाल खंडैत, श्री बीजू प्रामाणिक, घासिराम प्रधान सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।