गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : गढ़वा में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में चार और नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। साथ ही छह स्थानों पर 100 से अधिक पोल, तार, ट्रांसफर्मर एवं स्ट्रक्चर के लिए ठेकेदार को एडिशनल वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। जबकि एक सप्ताह के अंदर छह अन्य स्थानों के लिए वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से गढ़वा में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य काफी तेज गति से किया जा रहा है। इसके तहत रंका प्रखंड के सिरोई गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। साथ ही मेराल प्रखंड के रेजो में 100 केवीए, गढ़वा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित अंबेडकर नगर में 100 केवीए तथा मेराल प्रखंड के खोलरा गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। नसीम ने बताया कि इसके साथ ही
गढ़वा नप क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अली नगर में एडिशनल वर्क ऑर्डर ठेकेदार को दे दिया गया है। यहां 30 पोल, तार, स्ट्रक्चर व ट्रांसफर्मर लगाया जायगा। जबकि गढ़वा प्रखंड के गुर्दी गांव में वार्ड नंबर एक में कार्य शुरु कर दिया गया है। यहां 29 पोल, तार, स्ट्रक्चर व ट्रांसफर्मर लगाया जायगा।
सीदे कला गांव में 20 पोल, तार, स्ट्रक्चर व ट्रांसफर्मर, रेहला रोड में चेतना के समीप तिवारी कॉलोनी में 20 पोल, तार, स्ट्रक्चर व ट्रांसफर्मर, प्रतापपुर गांव में पोल, तार, स्ट्रक्चर व ट्रांसफर्मर, जोबरइया गांव में सूर्य मंदिर के समीप आठ पोल व तार तथा गढ़वा प्रखंड के ही फरठिया पंचायत के हरिजन टोला में 15 पोल, तार, स्ट्रक्चर एवं ट्रांसफर्मर लगाया जायगा। इन सभी स्थानों पर कार्य करने के लिए ठेकेदार को एडिशनल वर्क ऑर्डर दे दिया गया है।