गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी को झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा का जिला सह सचिव नियुक्त किया गया है। झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने बुधवार को तेतरी देवी को नियुक्ति पत्र सौंपी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि तेतरी देवी को पार्टी में दायित्व देने से इनके नेतृत्व में पार्टी का कार्य और बेहतर तरीके से निष्पादित होगा। मौके पर तेतरी देवी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर जो दायित्व सौंपा है, उस पर मैं खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगी। पार्टी के दिशा निर्देश एवं कार्यों का निष्पादन करना उनका दायित्व होगा। उनके मनोनयन पर झामुमो के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।