अकबर अली की रिपोर्ट
ललमटिया: ललमटिया थाना क्षेत्र पकड़िया के जंगल में युवती का शव महुवा के पेड़ में दुपट्टा से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ललित कुमार पांडेय, एसआई निमाय सोरेन एवं एएसआई उपेंद्र सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एवं शव को फंदे से निकाला, युवती की शिनाख्त पकड़िया निवासी सोनेलाल हेम्ब्रम की पुत्री शीला हेम्ब्रम के रूप मे की गयी। जिसका उम्र लगभग 18 वर्ष बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि 8 मई को मायके बहन के सादी में आई थी और पुनः तीन दिन बाद अपने मंगेतर मोहन मरांडी के साथ राजाभीठा घर वापस चली गयी थी। शुक्रवार दोपहर को मवेशी चराने गए लोगों की नजर अचानक पेड़ पर झूलती हुई युवती के शव पर पड़ी। जिसके बाद ये खबर गाँव मे आगलगी जैसा फैल गयी। शव को देख परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल था, शव के पास चप्पल, मोबाइल एवं कुछ पैसे भी रखे हुए थे। थाना प्रभारी ललित कुमार पांडेय ने शव की स्थिति देख फांसी से हुई मौत की संभावना जताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया, बताया गया आगे की कार्यवाही की जा रही है।