मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य उपस्थित
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: झारखंड मजदूर यूनियन गोइलकेरा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न।जिसमे लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के साथ उत्पन्न बेरोजगारी समस्या,संगठन मजबूती, ग्रीन कार्ड वितरण और कमिटी विस्तार को लेकर विचार विमर्श हुआ।साथ ही आगामी 3 महीने का कार्यक्रम भी तय किया गया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य उपस्थित थे।बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार,प्रखंड महासचिव बासुदेव लकडा,प्रखंड सचिव दिनेश नायक,मोहन चम्पिया,मनीष माइकल जामुदा, वीरसिंह समाद, सुसारी होरो,अभिमन्यु सामड, श्याम लाल मेराल,विवेक हांसदा,सुरेंद्र अंगरिया,मार्शल खेस,अजित भुइँया,सावन सांडिल, सहदेव लोहार,चमटू बोबोंगा,योगेंद्र नायक सहित अन्य सक्रिय झामयू के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।