रांची: राज्य में कोरोना का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। आंकड़ा हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। आम से लेकर खास तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। इससे पहले रांची के सिविल सर्जन भी पॉजिटिव हुए। बता दें कि अबतक राज्य के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 3840 नये मरीज मिले। इनमें रांची से 1372 संक्रमित मिले। झारखंड में एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मौत हुई। जिसमें गढ़वा के रमना सीओ, दुमका के कार्यपालक अभियंता समेत कई शामिल हैं। मृतकों में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बोकारो के 4-4, लोहरदगा व गोड्डा के 3-3, सिमडेगा, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।