श्री श्री 1008 श्री सीताराम नाम वार्षिक महोत्सव महायज्ञ का शुभारंभ
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण(हजारीबाग) : झारखंड बिहार बॉर्डर पर स्थित हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत चोरदाहा पंचायत के देवी मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री सीताराम नाम वार्षिक महोत्सव महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में शामिल 1101 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर 9 किलोमीटर पैदल चलकर बिहार के भलुआ स्थित महाने नदी पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंडित धनंजय शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी द्वारका सिंह, दिलेश्वर सिंह, कामता सिंह ,अशोक राणा, भिखारी यादव सहित सभी ने अपने अपने कलशों में पवित्र जल भरकर वापस देवी मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ स्थल में कलशों को विधिवत स्थापित किया। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में शामिल हुए चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव पासवान, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र साहू, उपमुखिया राजकुमार यादव,जगदीश यादव,गोबिंद सिंह,यमुना साव,सद्भावना मंच के मंटू दांगी सहित सभी अतिथियों का मन्दिर परिसर में माता का चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद आचार्य ने 1100 महिलाओं को कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में सभी भक्त भगवा वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते आगे चल रहे थे तो वहीं महिलाएं कलश लिए पंक्तिबद्ध होकर पीछे पीछे चल रही थी। वार्षिक महोत्सव महायज्ञ को लेकर सोमवार को आयोजित वेदी पूजन, सायंकाल आरती में भी श्रद्धालु चढ़कर भाग लिए।यज्ञाचार्य पंडित धनंजय शास्त्री गुरुधाम बक्सर ने कहा कि महायज्ञ करने से विश्व का कल्याण होता है। वायुमंडल शुद्ध होता है, इंद्र भगवान खुश होते हैं। लोगों की विकृति दूर होती है और लोगों में सद्भावना उत्पन्न होता है। महायज्ञ कार्यक्रम में उनके साथ सहयोगी गणेश शास्त्री बनारस, रूपेश शास्त्री संपूर्णानंद बनारस, अमित पाठक, अरुण पांडे गया, स्थानीय ब्राह्मण प्रकाश पांडे, सुभाष पांडे गया, अवधेश पांडे सीताराम पांडे, निशू पांडे राजगीर, लाल बाबा रांची शामिल हैं।
वार्षिक उत्सव महायज्ञ समिति के अध्यक्ष दीपक केशरी ने बताया कि यह द्वितीय वार्षिक महोत्सव महायज्ञ किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में चोरदाहा गांव सहित आसपास के करीब 15 गांव के श्रद्धालु चढ़ बढ़ कर भाग ले रहे हैं। सोमवार को अयोध्या से आए श्री आचार्य कन्हैया द्विवेदी केडी जी महाराज के द्वारा कथा वाचन व रामलीला का शुभारंभ किया गया, जो 29 नवम्बर को सामूहिक हवन पूर्णाहूती व भण्डारे के साथ समपन्न होगा। कलश यात्रा में सद्भावना विकास मंच के करीब 40 सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस भव्य कलश यात्रा में चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, मुखिया ललिता देवी, पूर्व मुखिया सरजू साव, समिति के अध्यक्ष दीपक केशरी, कोषाध्यक्ष कृष्णा पासवान, सचिव भरत यादव, इंद्रदेव पासवान, जोगेश्वर यादव, सुनील शर्मा, राजदेव यादव, दूधेश्वर यादव सुखदेव पासवान, केसर दास, इंद्रदेव पासवान, भिखारी यादव, रमेश गुप्ता, रामवृक्ष यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र पासवान, रवि केशरी, राजू ठाकुर, कृष्णा पासवान, पिंटू राणा, पिंटू पासवान, मन्नू पासवान, नरेश भुइयां, दिगन यादव, बजरंगी केशरी, मंटू दांगी, बबलू यादव, रंजन रजक सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।