बसंत कुमार गुप्ता
गुमला: नेशनल कैडेट कोर (N.C.C.), 1948 में निर्धारित अपने उद्येश्यों की कसौटी पर शत –प्रतिशत खरा उतर रहा है तथा देश की वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य में अपेक्षित आवश्यकताओ को पूरा कर रहा है| एन.सी.सी. का लक्ष्य युवाओ में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टीकोण, साहस की भावना स्वयंसेवा के आदर्शों को विकसित करना है| इसके अलावा इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पुल बनाना है जो राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहे| इन्ही उदेश्यों की एक कड़ी के रूप में आज गुमला पॉलिटेक्निक के प्रांगण में एन.सी.सी. कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान ने गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों को देशहित को सर्वोपरी रख कार्य करने पर जोर दिया | इस अवसर पर 46वीं झारखण्ड बटालियन एन.सी.सी. गुमला के अन्य अफसरों में सूबेदार बीर बहादुर यादव, सूबेदार मेजर इंजिनियर टी.के. बहादुर मल्ला, सुबेदार महेंद्र सिंह एवं गुमला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, उपप्राचार्य, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी, ए.एन.ओ. गुमला पॉलिटेक्निक उपस्थित थे| छात्रों को संस्थान के खेल मैदान में एथेलेटिक्स, खेल कूद, 100M रेस इत्यादि करवाकर चयन किया गया| छात्रों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट, ऊँचाई तथा अन्य शारीरिक फिटनेस को भी मापदण्ड बनाया गया| इसमें संस्थान के 50 छात्रों एवं 10 छात्राओं का एन.सी.सी. हेतु चयन किया गया| पुन: दुसरे राउंड में और भी छात्रो का चयन किया जायेगा| कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने छोटानागपुरी, संथाली इत्यादि स्थानीय गीत एवं नृत्यों से इस अवसर को यादगार बनाया | सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने छात्रों को अनुशासन, देशभक्ति नेतृत्व विकास को जीवन में शामिल करने पर बल दिया|