रांची: हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा एवं लखि पूजा में उत्कृष्ट कार्य एवं मेहनत करने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि के रूप में समिति के मुख्य संरक्षक रण विजय कुमार सिंह, चंचल कुमार सिंह, रेलवे मेंस यूनियन के सचिव मनोज जी एवं संजू चौबे उपस्थित थे। समिति के आयुष सिंह बंटू को पहला पुरस्कार, दूसरा संजय मुर्मू, तीसरा अभिजीत बाउरी को दिया गया। साथ ही समिति में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए समिति के सौरव सिंह बंटू, रजनीश सिंह, अरुण बाउरी, संतोष यादव, सोमनाथ,चंदन कुमार, चिंन्ना, अभिषेक सिंह,सुमित राज,अमन यादव, आकाश रजवार, आकाश बाबा, राहुल महतो, रोहित महतो, शांतनु लाल यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही समिति में हर साल अपना योगदान देने के लिये संकट मोचन हनुमान मंदिर की टीम चंदन यादव, रितेश, दीपक, भोला, पवन, बबलू, अभिषेक, गौतम को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नंदन यादव जी ने सभी पुरस्कृत पदाधिकारियों को बधाई दिया मौके पर सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि ये पूरी टीम की मेहनत और लगन ही है जो हर साल पूजा को सफल बनाती है। युही भाई चारा बना रहे। माता रानी का आशीर्वाद सबपे बना रहे। अगले साल भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा।