सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार आज दिनांक 21/1 1/2021 को मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा नवंबर माह के जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कुल 10 वादों पर सुनवाई की की गई जिसमें एक वाद GR 119/21 { मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से} का निष्पादन किया गया इसमें दो बंदी गणेश मुर्मू और राजेश सरदार को रिहा किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजू कुमारी, पीपी ए पी पी आशीष तिवारी एवं कारा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।