रांची: आज रांची केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के रांची आगमण पर इचईसी मजदूर संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा, महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, सचिव विकास कुमार तिवारी, प्लांट सचिव खुर्शीद आलम, संगठन मंत्री नरेश राम, सफयूल आलम ने माननीय मंत्री महोदय जी को रांची एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उनके समक्ष एचईसी के समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहे की एचईसी का भविष्य बेहतर होगा और नए सीएमडी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही साथ अन्य समस्याओं का भी पहल किया जा रहा है।