युवा दिवस पर आजसू छात्र संघ ने काली पट्टी बांध सरकार के प्रति किया विरोध प्रदर्शन
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू छात्र संघ ने रामगढ सुभाष चौक में विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर हेमंत सरकार द्वारा युवाओं को छले जाने पर विरोध जताया। विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि युवा पीढ़ी समाज और देश के कर्णधार होते हैं। युवा वर्ग विकास कार्यों का वाहक होता है। युवाओं में असीम स़भावना होती है। झारखंड प्रदेश के लिए विडंबना है कि युवा
बहुत प्रदेश होने के बावजूद झारखंड के युवा उपेक्षित हैं।उनकी कार्यक्षमता संकुचित हो गई है। हेमंत सरकार युवाओं को लोक लुभावन वादे बताकर सत्तारुढ़ हुई। झारखंड सरकार ने वर्ष 2021को नियुक्त वर्ष घोषित किया। किंतु अब तक नियुक्त प्रक्रिया आरंभ न हो सकी। बेरोजगार की संख्या नित दिन बढ़ रही है।प्रतिभा पलायन हो रहा है। सरकार नियोजन नीति अभी तक स्पष्ट न कर पायी। सरकार युवाओं की अपेक्षा पर खरा उतरने में असफल रही है। युवाओं और छात्रों में निराशा है। हेमंत सरकार युवाओं को छल रही है। राजेश कुमार महतो ने सरकार के घोषणा के अनुरूप अविलंब नियुक्त प्रक्रिया आरंभ करने की मांग की। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आजसू छात्र संघ द्वारा सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही।इस अवसर पर मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो ,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ,विभावि सचिव अमित दास ,सचिव सुबिन तिवारी ,आजसू नेता राजकुमार महतो,रामगढ कॉलेज अध्यक्ष रोहित सोनी , रामगढ नगर परिषद महासचिव शिवम पिलई ,वरीय उपाध्यक्ष विकास कुमार,नगर परिषद नगर अध्यक्ष अंकित कुमार , नगर सचिव सूरज सोनी ,रामगढ प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ,महासचिव जगदेव कुमार ,नप उपाध्यक्ष अकाश कुमार,नप सचिव अमर सागर,अजय आस्था,कृष्णा चौधरी,पवन कुमार,आदि लोग उपस्थित थे