हेमन्त सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के महाधरना
रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर प्रखंड चाईबासा के द्वारा प्रखंड स्तरीय युवा विश्वासघात दिवस का आयोजन किया गया।
मौके पर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन झा झारखंड की ठगबँधन सरकार पर शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार देने की घोषणा पर अब तक कार्य नही करने पर शिक्षा का अपमान ,उनके स्वाभिमान पर प्रहार बताया।
श्री झा ने सरकार हर क्षेत्र में असफल है वहीं विशेष रूप से आये प्रदेश के उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने कहा की युवा जाग उठी है हेमन्त सरकार को आने वाले समय में युवा अपने अपमान का जवाब देगी। कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर वर्त्तमान सरकार के प्रपंचों को उजागर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया गया ।
एकदिवसीय महाधरना में विशेष रूप से मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश अनुसूचित जन जाति मोर्चा के महामंत्री विजय मेलगांडी के साथ-साथ भाजपा जिला मंत्री सनी पासवान , वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अनुज शर्मा , हेमंत केशरी , दीपु गुप्ता , युवा जिला उपाध्यक्ष आलोक झा मौजूद थे मंच का संचालन सुभाष जोंको ने किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार , युवा जिला मंत्री विनीता दोराई ,चाईबासा के नगर अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, ओ बी सी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मंटू गोप, आईटी सेल प्रभारी पंकज सिंह,कार्यालय मंत्री भीम सिंह तिरिया,ज़िला कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज आज़ाद ,वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन शर्मा , युवा कार्यकर्ता विप्लव सिंह , सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश चंद्र गोप एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन आलोक झा के द्वारा किया गया ।