पांकी से लौकेश सिंह की रिपोर्ट
तरहसी: भारतीय जनता पार्टी मंडल तरहसी शक्ति केंद्र मंझौली2 कार्यकर्ता द्वारा चुने गए अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री संतु राम की अध्यक्षता में खेतों में सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।हेमंत सरकार किसान विरोधी सरकार है इन्होंने ने मांग की है कि किसानों का धान क्रय का भुगतान अविलंब करे हेमंत सरकार पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराना है तरहसी प्रखंड में 13 पंचायत होते हैं एक ही पंचायत टरिया में पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार ने बीज उठाव किया है तो एक ही अध्यक्ष से 13हों पंचायत में एक ही पैक्स अध्यक्ष से बाटवांगे की चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बटवांगे अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता आंदोलन का रास्ता अपनाकर तरहसी को यस्त व्यस्त कर देंगे।कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो के पूर्व तरहसी मंडल अध्यक्ष कन्हाई लाल सिंह, ने भी किसानों के हित में हेमंत सरकार से मांग किया। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गिरी, ने भी किसानों के हित के सरकार से मांग किया। मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, पूर्व संजोजाक बबलू पासवान, अनिल गिरी, सूबेदार साव अमित शर्मा, कारण शर्मा, अशोक यादव, पूर्व बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार पासवान, किसान महेंद्र यादव, संजय सिंह योगेन्द्र गिरी, उमेश गिरी, एवं अन्य सभी किसान उपस्थित रहे।