खूंटीः खूँटी में आजसू पार्टी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज उनके द्वारा लाठी चार्ज कराए जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया।
आजसू के कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए नेताजी चौक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप की अगुवाई में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन होश में आओ, का नारा लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। आजसू जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप ने बताया कि हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने कल विधान सभा घेराव के दरम्यान आजसू कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया था। और हजारों निहत्थे कार्यकर्ताओं पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज किया था। इसी के विरोध में आज नेताजी चौक में किया गया। इस कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, विशांत कुमार सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा, सत्यनारायण साहू, नवीन कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित थे।