पथरगामा: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परसपानी, गोड्डा की छात्रा सीता कुमारी (सत्र 2018-19) ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने सभी लोगों को पेड़ पौधा लगाने की सलाह दी। कहा कि जन्म दिन पर केक काटने के बदले पेड़ पौधे अवश्य लगाएं । इससे हमें शुद्ध हवा प्राप्त होगी। पीपल में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। यह पेड़ हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। पीपल की पत्तियों के प्रयोग से रंग में निखार आता है। घाव, सूजन, दर्द में आराम मिलता है। पीपल की छाल के उपयोग से पेट साफ रहता है। नीम का प्रयोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है । यह मधुमेह में अत्यधिक लाभकारी है। यह जीवाणु नाशक, रक्तशोधक एवं त्वचा विकारों में गुणकारी है। जामुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मददगार है। गर्मी के दिनों में रोजाना जामुन खाने से शरीर में खून कमी बहुत हद तक दूर हो सकती है। डायबिटीज में लाभदायक है। जामुन में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के वजह से यह हृदय को स्वस्थ रखता है।
आम को फलों की राजा माना जाता है। स्वाद के साथ आम खाने में कई फायदे होते हैं। कैंसर से बचाव होता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रखने में आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है। इससे कोलस्ट्रोल संतुलन बनाने में मदद मिलती हैं। कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जिंक आदि इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है कटहल में पोटेशियम पाया जाता है जिससे दिल की हर समस्या को दूर करता है क्योंकि या ब्लड प्रेशर को कम कर देता है इस रेशेदार फल में काफी आयरन पाया जाता है, एनीमिया दूर करता है शरीर में रक्त संचालन बढ़ाता हैं।