गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा: आज सुबह करीब 3 बजे जिले के रंका थाना के चुटिया गाँव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की संभल से मारकर हत्या कर दी तथा पति ने खुद से एक महुआ के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पति का नाम शिवनाथ मांझी 36 वर्ष तथा पत्नी का नाम चंद्रावती देवी 34 वर्ष बताया गया है।
मृतक के पुत्र लक्ष्मण मांझी ने बताया कि सुबह तीन बजे के आसपास मेरे भाई ने जगाया बताया कि अंदर मां पिताजी लड़ रहे हैं तो हम लोगों ने दरवाजा खुलवाया। इसी बीच मेरे पिताजी बिल्ली पकड़ो बिल्ली पकड़ो कहते हुये किवाड़ खोलकर भाग गये। अंदर जाकर देखा तो मेरी मां को सब्बल से गर्दन एवं मुंह में मारकर घायल किया गया है।
मेरे शोरगुल करने पर गांव के लोग जमा हो गए तथा स्थानीय मुखिया को सूचित किया गया। बाद में एक चरवाहे से पता चला कि मेरे पिता भी एक महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये हैं। उसने बताया कि माता पिता दोनों शराब पीते थे। परंतु रात में शराब नहीं पिये थे। हालांकि आय दिन दोनों में हमेशा झगड़ा होता था।
मुखिया मिथिलेश यादव ने बताया कि सुबह में मुझे चुटिया में हत्या किये जाने की खबर मिली। जिसके तुरंत बाद घटनास्थल पर जाकर रंका थाना को सूचित किया।
सूचना पाकर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना से एसआई शंकर कुशवाहा, सोहन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिये गढ़वा भेज दिया।
एसडीपीओ रंग का सुदर्शन कुमार आस्तिक ने समाचार की पुष्टि की है तथा बताया कि दोनों के बॉडी को बरामद कर गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा पताल भेज दिया गया है। मृतकों के तीन नाबालिग बच्चे दो लड़का और एक लड़की हैं। मृतक बहुत ही गरीब था तथा मेहनत मजदूरी कर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करता था।