गढ़वा के विकास की कड़ी में जुड़ा एक और उपलब्धि
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बाबा खोंहरनाथ मंदिर
पांच करोड़ 55 लाख रुपए स्वीकृत
गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : गढ़वा के विकास की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गया है। गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित अति प्राचीन बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वीकृत आदेश पारित कर दिया है। साथ ही इस मंदिर का पर्यटकीय विकास के लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़, 55 लाख, 13 हजार 737 रुपए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। झारखंड सरकार की पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से यह स्वीकृत प्रदान की गई है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के लगातार प्रयास से गढ़वा जिला के विकास की कड़ी में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मंदिर का पर्यटकीय विकास के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके तहत भव्य मंदिर परिसर निर्माण के साथ साथ मैरिज हॉल, किचन कम डायनिंग हॉल, कम्युनिटी हॉल, ऑफिस, केयरटेकर आवास, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह काफी भव्य एवं आकर्षक लुक में नजर आएगा। मंत्री ने कहा कि बाबा खोंहरनाथ मंदिर के लिए कुछ कर पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति ही हुई है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा खोंहरनाथ मंदिर का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था, अब वह पूरा हो रहा है।
बता दूं कि मंत्री श्री ठाकुर के प्रयास से पूर्व से ही डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चहारदीवारी एवं मंदिर तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी मानक का सड़क निर्माण का कार्य जारी है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जबकि मंत्री श्री ठाकुर ने पूर्व में ही अपने निजी कोष से बाबा खोंहरनाथ तोरण द्वार का निर्माण भी कराया है।