पथरगामा: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पथरगामा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक पिपरा पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष गोलू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी के रूप में जिला मंत्री सुरेश पासवान मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव मुनी लाल भगत ने किया।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई। बैठक में प्रभारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताई। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को बताने का कार्य करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई।
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं। बीजेपी के सारे कार्यकर्ता प्रखंड में मजबूती से काम कर रहे हैं और आगे भी करती रहेगी। प्रखंड में और भी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में प्रखंड मंत्री संजय झा, सुबोध भगत, गोपाल भगत, शोभा देवी, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष टिंकल पांडे, बुद्धिनाथ महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीधर महतो, धनेश्वर मंडल, विनोद यादव, मुकेश महतो, गंगाधर मोदी, विनोद कुंवर एवं सारे पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव मौजूद थे।