बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो : मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में झारखंड में चक्रवाती तूफान यास के संबंध में आगामी 26 से 28 मई, 2021 तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के आलोक में उपायुक्त राजेश सिंह ने आज दिनांक 25 मई, 2021 को आदेश जारी कर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि चक्रवाती तूफान यास से निपटने हेतु 24×7 मोड में तैयार रहेंगे। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए सरकारी भवन/सामुदायिक भवन को शेल्टर कैंप के रूप में तैयार रखेंगे, ताकि ऐसे परिवार को विषम परिस्थिति में रखा जा सके। साथ ही अपने अधीनस्थ पदाधिकारियो/ कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे। उपायुक्त के निदेश पर जिले के सभी प्रखंडो में शेल्टर कैम्प बनाया गया है।
चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुरुष एवं महिलाओ को आश्रय गृह के द्वारा Resque बचाव कार्य किया गया-
उपायुक्त राजेश सिंह ने अपर नगर आयुक्त चास को चक्रवाती तूफान यास से निपटने हेतु अपने क्षेत्र में आश्रयहीन व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था करेंगे। इस आलोक में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुरुष एवं महिलाओ को आश्रय गृह के द्वारा Resque बचाव कार्य किया गया तथा लोगो को जागरूक कर आश्रय गृह में लाया जा रहा है। यह कार्य वर्तमान में जारी है।
■ चक्रवाती तूफान याद से निपटने हेतु सभी प्रखंडों में निर्मित शेल्टर कैंप की सूची :-
चास प्रखंड अंतर्गत शेल्टर कैंप बनाया गया है जो इस प्रकार है- गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज काण्ड्रा चास। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर कोविड 19 के तहत कुल 37 सील किये गए विवाह भवन को आश्रय स्थल के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत शेल्टर कैंप बनाया गया है जो इस प्रकार है- नया प्रखंड भवन चंदनक्यारी।
कसमार प्रखंड में संभावित आपदा स्थल से नजदीक पंचायत भवन/सरकारी विद्यालय में बनाया गया है।
पेटरवार प्रखंड में संभावित आपदा स्थल से नजदीक पंचायत भवन/सरकारी विद्यालय में बनाया गया है।
जरीडीह प्रखंड अंतगर्त – पंचायत भवन बांधडीह उत्तरी एवं मध्य विद्यालय बांधडीह।
बेरमो प्रखंड अंतर्गत- स्किल डिवेलपमेंट सेंटर फुसरो।
गोमिया प्रखंड में संभावित आपदा स्थल से नजदीक पंचायत भवन/सरकारी विद्यालय में बनाया गया है।
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत – देवी महतो इंटर कॉलेज नावाडीह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंक एवं पंचायत सचिवालय पलामू।
चंदपुरा प्रखंड में संभावित आपदा स्थल से नजदीक पंचायत भवन/सरकारी विद्यालय में बनाया गया है।
चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत – महिला आश्रय गृह, आईटीआई चास एवं पुरुष आश्रय गृह, जोधाडीह, चास।
*★ फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत- रैन बसेरा आश्रय गृह महिला एवं रैन बसेरा आश्रय गृह पुरुष।