शंकर सुमन की रिपोर्ट
महागामा: शारदीय नवरात्र को लेकर महागामा प्रखंड क्षेत्र के झारखंड- बिहार सीमावर्ती क्षेत्र दिग्घी में संथाल परगना संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के महागामा प्रखंड अध्यक्ष महागामा तारकेश्वर ब्रह्म कर रहे थे। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।
उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री यादव ने बताया कि हिंदुओं का आस्था का सबसे बड़ा पर्व 9 दिन तक चलने वाला शारदीय नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ गुरुवार की सुबह से प्रारंभ होगी। इसी कड़ी में झारखंड एवं बिहार की सीमा पर महागामा प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य जगह से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु जल भरने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा कहलगांव जाते हैं। महागामा से कहलगांव की दूरी 35 किलोमीटर के करीब है। वहीं जल भरकर श्रद्धालु पैदल इसी रास्ते से गुजरते हैं। उनकी सेवा की भावना से यहां दिग्घी बॉडर पर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में निशुल्क चाय, नींबू, पानी, शरबत एवं दवा की व्यवस्था की गई है ।जरूरतमंदों के बीच में निशुल्क दवाई का भी वितरण किया जाएगा। इस मौके पर नित्यानंद शर्मा, अमित शाह, उपेंद्र यादव ,विनोद यादव , तारणी यादव ,मनोज यादव सहित अन्य मौजूद थे।