समाज की सेवा में 24 घंटे हाजिर हूं : इंदरजीत सिंह
रांची: पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा 10 वीं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महानुभव को राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। झारखंड से रांची के समाजसेवी, युथ आइकॉन, कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को कोविड-19 के समय में मानवता के लिए अपना महान योगदान दिया जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय कोरोना फाइटर सम्मान से पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि पिछले दो सालों से इंदरजीत सिंह एवं उनकी टीम झारखंड के विभिन्न जिलों में समाज की सेवा में लगे हुए है।
अपनी जान जोखिम में डाल कर पूरे कोरोनकाल में लोगो की मददत की है। लोगो को ऑक्सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल में बेड, इंजेक्शन, दवाईयां, मास्क, पीपी किट, कोविद पेशेंट को घर मे पका भोजन देना, दिहाड़ी मजदूर एव जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग एवं घर घर जा कर राशन देना , ब्लड की जरूरत, प्लाज्मा डोनेट करना, एम्बुलेंस की सेवा, और जो भी जरूत लोगो ने मांगी इन्होंने इसे पूरा किया। लोगो ने तो झारखंड के सोनू सूद तक का नाम दे दिया। इंदरजीत सिंह ने पुलिस पब्लिक रिपोर्टर की पूरी टीम को धन्यवाद किया एव कहा कि समाज मे जब उनकी जरूरत होगी वो हमेसा अपनी टीम के साथ लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर है।