गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा: शुक्रवार को उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के द्वारा कोषागार गढ़वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोषागार पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद से सभी कार्यों की पूछताछ एव सभी विपत्रों की जांच की गई। वहीं जांच के क्रम में सभी लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त गढ़वा के द्वारा स्ट्रांग रूम में स्टांपो का भौतिक निरीक्षण एवं उसका मिलान भंडारपंजी से किया गया। स्ट्रांग रूम के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को सभी कार्यों को अपडेट करने व सक्रिय होकर कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया । मौके पर उपायुक्त गढ़वा के अलावा जिला कोषागार पदाधिकारी गढ़वा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा गढ़वा, हेड क्लर्क कोषागार विभाग गढ़वा, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।