लातेहार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार मनिका निवासी ने रांची से लौटने के क्रम में लगभग 100 किमी की दूरी तय कर रक्त की कमी से जूझ रही अम्वाटिकर निवासी पूर्णिमा देवी के लिए रक्तदान किया।
पूर्णिमा देवी पिछले दो दिनों से रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही थी, जैसे ही इसकी जानकारी अभाविप के सदस्य सह वोलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन लातेहार के जिला सह संयोजक कुमार नवनीत को प्राप्त हुआ उनके द्वारा तत्काल मनिका निवासी उत्तम कुमार से संपर्क किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। तत्पश्चात उत्तम कुमार ने लातेहार ब्लड बैंक पहुंचकर एबी पॉजिटिव रक्तदान किया गया।
उत्तम कुमार ने अपने जीवन का चौथा रक्तदान किया उनके द्वारा नियमित तौर पर रक्तदान किया जाता है। महिला के परिजनों ने उत्तम कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।